खांडवी

खांडवी

गुजराती खाने के शौकीनों में खांडवी खासतौर पर लो‍कप्रिय है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद खासा मजेदार है. खास बात यह है कि इसमे कैलोरीज भी ज्यादा नहीं होतीं. जानिए इसके बनाने का तरीका..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम बेसन, एक कप दही, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च
  • 2 कप पानी
  • 1/4 छोटी चम्मच हल्दी, आधा चम्मच अदरक पेस्ट
  • 3 से 4 करी पत्ते, एक छोटी चम्मच राई, कद्दूकस किया एक बड़ा चम्मच कच्चा नारियल, बारीक कटा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले दही को फेंट लें और बेसन छान लें.
- फिर एक बर्तन में दही और बेसन को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- बेसन के घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर चम्मच से चलाकर अच्छे से मिलाएं.
- अब गैस ऑन करके मध्यम आंच उस पर एक कड़ाही रखें और बेसन का घोल इसमें डालकर कड़छी (सर्विस स्पून या बड़ी चम्मच) से लगातार चलाते रहें.
- जब बेसन का घोल गाढ़ा होने लगे तो गैस धीमी करके 8 से 9 मिनट तक घोल को पकाएं. इस दौरान इसे लगातार चलाते रहें. इतनी देर में खांडवी के लिए घोल गाढ़ा हो जाएगा.
- घोल की मात्रा के अनुसार 2 से 3 थालियां या ट्रे लें और खांडवी के घोल को इनमें पतला-पतला फैलाएं.
- 8 से 10 मिनट में घोल ठंडा हो कर जम जाएगा. फिर जमी हुई परत को चाकू से 6 इंच लम्बी और 2 इंच चौड़ी पट्टियों में काट लें.
- पट्टियों को गोल फोल्ड करके रोल तैयार कर लें.
- अब एक कड़ाई में तेल गर्म करें. इसमें राई डालकर फ्राई करके तेल में करी पत्ता और हरी मिर्च भी भून लें.
- फिर गैस बंद करके राई के तड़के को चम्मच से एक-एक करके सारी खांडवी पर डालें.
- लीजिए आपके खाने के लिए तैयार हैं गुजराती खांडवी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (1298 ratings)
4.4 avg from 1298 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खांडवी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम बेसन, एक कप दही, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes