Full Version →

बची हुई इडली ऐसे करें फ्राई

स्‍नैक्‍स वेज

यूं तो इडली सांभर खाने में अच्छा लगता ही है पर अगले दिन नाश्ते में या शाम के स्नैक्स में बची हुई इडलियों को फ्राई कर खाने का भी जवाब नहीं. ये भी स्वाद में लाजवाब लगती हैं.

Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले सारी इडलियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही राई डालें और इसके चटकते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  4. 4
    जैसे ही प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तो टमाटर डाल दें.
  5. 5
    टमाटर के गलते ही टोमैटो केचप डालकर चलाएं और 2 मिनट बाद ही हरा धनिया डाल दें.
  6. 6
    हरे धनिये को जरा सा भूनकर पैन में इडली डाल दें.
  7. 7
    ऊपर से नमक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  8. 8
    तैयार है इडली फ्राई. गरमागरम सर्व करें.
#leftover idli fry breakfast and evening snacks recipe in hindi #leftover idli #idli fry #indian kitchen #indian recipe
View Full Version