नमकीन मखाने और मखाने की खीर के बाद अब बनाएं मखाने से क्रिस्पी चॅाप्स...
Servings
2 - 4
★ 3.2
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
मखाना 50 ग्राम, अरबी उबली हुई 3-4, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ, सैंधा नमक स्वादानुसार, घी तलने के लिए
🍳 विधि
1
एक बर्तन में मखाने को आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
2
तय समय के बाद मखानों से पानी निचोड़कर निकाल दें और मैश कर लें. (मखाने की खीर)
3
उबली अरबी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, सैंधा नमक और अदरक भी मखाने के साथ मैश कर लें. (फ्राइड आलू-मखाना)
4
अब तैयार मिश्रण को दोनो हथेलियों के बीच में रखकर चपटा कर लें और इनकी टिक्कियां बना लें. ध्यान रहे कि हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर को चिकना जरूर कर लें.
5
धीमी आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें. (आलू-मखाना चाट)
6
घी के गरम होते ही टिक्कियों को पैन में डालें और सुनहरा होने तक दोनों साइड से तल लें. (ऐसे बनाएं रोस्टेड मखाना चाट)
7
मखाना चॅाप्स तैयार है. धनिया या पुदीने के पत्ते की चटनी के साथ परोसें.