चाय के साथ खाएं मखाना चॅाप्स, जानिए बनाने की विधि

चाय के साथ खाएं मखाना चॅाप्स, जानिए बनाने की विधि

नमकीन मखाने और मखाने की खीर के बाद अब बनाएं मखाने से क्रिस्पी चॅाप्स...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • मखाना 50 ग्राम, अरबी उबली हुई 3-4, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ, सैंधा नमक स्वादानुसार, घी तलने के लिए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में मखाने को आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद मखानों से पानी निचोड़कर निकाल दें और मैश कर लें. (मखाने की खीर)
- उबली अरबी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, सैंधा नमक और अदरक भी मखाने के साथ मैश कर लें. (फ्राइड आलू-मखाना)
- अब तैयार मिश्रण को दोनो हथेलियों के बीच में रखकर चपटा कर लें और इनकी टिक्कियां बना लें. ध्यान रहे कि हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर को चिकना जरूर कर लें.
- धीमी आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें. (आलू-मखाना चाट)
- घी के गरम होते ही टिक्कियों को पैन में डालें और सुनहरा होने तक दोनों साइड से तल लें. (ऐसे बनाएं रोस्टेड मखाना चाट)
- मखाना चॅाप्स तैयार है. धनिया या पुदीने के पत्ते की चटनी के साथ परोसें.

नोट: 
आप अरबी की जगह आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (10 ratings)
3.2 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाय के साथ खाएं मखाना चॅाप्स, जानिए बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे मखाना 50 ग्राम, अरबी उबली हुई 3-4, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ, सैंधा नमक स्वादानुसार, घी तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes