ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4 बड़े आकार के आलू, उबले हुए
- 1 कप मखाना
- 1 बड़ा चम्मच मूंगफली के दाने, रोस्टेड
- 5-6 आलू के चिप्स
- 1 चम्मच आलू के लच्छे
- 1 छोटा चम्मच हरे धनिए की चटनी
- 1 छोटा चम्मच दही
- 1 चम्मच कटा हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच तेल/घी
विधि
- उबले हुए आलू को चौकोर टुकड़ों में काटकर अलग रख लें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें उसमें मखाने और आलू डालकर गुलाबी होने तक कुरकुरा तल लें.
- एक बाउल में तले हुए आलू और मखाने निकाल लें और उसमें मूंगफली के दाने और हरा धनिया-मिर्च डालकर मिलाएं.
- अब इस मिश्रण में नमक, अमचूर पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर भी मिला दें.
- आलू मखाना में हरी चटनी और ठंडा दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- आलू के चिप्स और लच्छे से सजाकर सर्व करें.
ध्यान दें: अगर आप इसमें दही और चटनी नहीं मिला चाहते तो आप सॉस के साथ भी इसे खा सकते हैं.
- आप इस चाट को फलाहारी भी बना सकते हैं, बस नॉर्मल नमक की जगह सेंधा नमक और तेल की जगह घी का प्रयोग करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू-मखाना चाट एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 4 बड़े आकार के आलू, उबले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू-मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले 4 बड़े आकार के आलू, उबले हुए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू-मखाना चाट बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू-मखाना चाट रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू-मखाना चाट बनाने के लिए 4 बड़े आकार के आलू, उबले हुए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू-मखाना चाट को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू-मखाना चाट का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू-मखाना चाट एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT