ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- चटनी के लिए :, एक कप हरी धनिया पत्तियां
- 2 बड़े चम्मच पुदीना पत्तियां
- 2 हरी मिर्च कटी हुईं, लहसुन की 4 कलियां छिली और कटी हुईं, कटी हुई अदरक एक चम्मच, एक बड़ा चम्मच पानी
- स्वादानुसार नमक, चटनी वाले आलू बनाने के लिए :
- 12 छोटे आलू या 4 बड़े आलू (उबले और छिले हुए), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हल्दी, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा बड़ा चम्मच नींबू का रस या अमचूर, एक चुटकी हींग, एक छोटी चम्मच सफेद तिल, आधा छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- अब मिक्सर जार में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, धनिया, पुदीना पत्तियां, नमक और पानी डालकर इसे ग्राइंडर में बारीक पीस लें.
- इस तरह चटनी बनाकर अलग रखें.
- चटनी वाले आलू बनाने के लिए अगर आप बड़े आलू इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन्हें बड़े टुकड़ों में काट लें. अगर छोटे आलू हैं तो इन्हें बिना काटे ही इस्तेमाल करें.
- अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जारा डालें.
- जब जीरा तड़कने लगे तो इसमें आलू डालकर चलाएं और 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें.
- जब आलू हल्के कुरकुरे हो जाएं तो इसमें चटनी डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद आलू में तिल, लाल मिर्च, गरम मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और हींग डालकर मिलाएं.
- इसे एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. अब आलू में चाट मसाला और नींबू का रस या अमचूर डालकर मिक्स करें.
- आलू को एक मिनट और पाकाएं फिर गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं चटनी वाले आलू. इन्हें हरी धनिया पत्तियों से सजाकर स्नैक्स में गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चटनी वाले आलू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चटनी के लिए :, एक कप हरी धनिया पत्तियां और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चटनी वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले चटनी के लिए :, एक कप हरी धनिया पत्तियां तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चटनी वाले आलू बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह चटनी वाले आलू रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चटनी वाले आलू बनाने के लिए चटनी के लिए :, एक कप हरी धनिया पत्तियां के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चटनी वाले आलू को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चटनी वाले आलू का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चटनी वाले आलू एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT