मसाला बिस्किट
अगर आपको चाय के साथ बिस्किट खाना बेहद पसंद है और बिस्किट्स में भी चाहते हैं देसी स्वाद तो घर पर ही तैयार करें यह मसाला बिस्किट...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप मैदा
- 1 कप मक्खन
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
- 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
- 2 सूखी लाल मिर्च का पाउडर, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच नमक
- 2 छोटा चम्मच चीनी बूरा, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
मसाला बिस्किट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सभी सामग्रियों को एकसाथ मिक्स कर गूंद लें.
-
2
गूंदे हुए आटे को एक एलूमिनियम शीट में रोल कर लें. (स्नैक्स के लिए बनाएं बटर मिल्क बिस्किट)
-
3
कुकी कटर से आटे को गोलाकार देते हुए बिस्किट के शेप्स में काट लें. (बिना ओवन के बनाएं नानखटाई बिस्किट...)
-
4
अब कुकीज को बेकिंग ट्रे पर रखें और 163 डिग्री सेंटीग्रेड पर 15 से 20 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें. (कुकी आइस क्रीम)
-
5
तय समय के बाद माइक्रोवेव का स्विच बंद कर दें. (मखाने वाली बिस्किट खीर)
-
6
मसाला बिस्किट तैयार है. आप इसे एयर-टाइट डिब्बे में बंद कर कई दिनों तक रख सकते हैं.
-
7
नोट:
-
8
गूंदे हुए आटे में नमी कम लगे तो आप इसमें 2 से 3 चम्मच दही भी मिला सकते हैं.
-
9
अगर आपके पास कुकी कटर नहीं है तो आप आटे की लोई को हथेलियों के बीच रखकर चपटा कर इसे बिस्किट का आकार दे सकते हैं.
-
10
आप बिस्किट्स को अपने मनचाहे डिजाइन में भी काट सकते हैं.
#all purpose flour
#butter
#red chilli powder
#hing
#indian kitchen
#indian recipe
#baking soda
#dry red chilli
#cumin seeds
#masala biscuit indian snacks pakwangali recipe hindi