मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट
सिंपल ब्रेड टोस्ट बहुत खा लिए. अब बनाएं यह मसाला टोस्ट जिसे बनाना जरा सी भी मुश्किल का काम नहीं है. जानें रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 3 अंडे
- 4 ब्रेड स्लाइस
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ, आधा छोटा कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 4 बड़ा चम्मच धनिया-पुदीना चटनी
- 2 स्लाइस चीज
- 1 छोटा चम्मच नमक, तेल फ्राई करने के लिए
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक बॉउल में तीनों अंडे फोड़कर अच्छे से फेंट लें.
-
2
अंडे में प्याज, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. (दही वाली आलू ब्रेड)
-
3
अब चारों ब्रेड स्लाइस को एक प्लेट में रख लें और इसपर धनिया-पुदीना की चटनी लगाएं. (20 मिनट में बनाएं गाजर चीज टोस्ट)
-
4
चटनी लगाने के बाद दो ब्रेड की स्लाइस पर चीज की स्लाइस रखें और दूसरे ब्रेड से कवर कर दें.
-
5
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ब्रेड वड़ा)
-
6
तेल के गर्म होते ही ब्रेड स्लाइस को अंडे के मिश्रण में डिप करें और पैन में डालें. (बची ब्रेड से बनाएं टेस्टी दही ब्रेड)
-
7
एक साइड से फ्राई हो जाने पर इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
-
8
मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट तैयार है. टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें. (ब्रेड आलू टिक्की)
-
9
नोट:
-
10
ब्रेड स्लाइस को तिकोना भी काट सकते हैं.
-
11
अंडे में स्वादानुसार हरी मिर्च या हरी प्याज भी डाल सकते हैं.
#eggs
#bread slice
#onion
#indian kitchen
#indian recipe
#coriander leaves
#masala cheese french toast recipe hindi pakwangali
#coriander mint chutney
#cheese slice
#gajar cheese toast
#veg til toast
#bread cheese toast
#love toast
#capsicum toast sandwich