मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट

मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट

सिंपल ब्रेड टोस्ट बहुत खा लिए. अब बनाएं यह मसाला टोस्ट जिसे बनाना जरा सी भी मुश्किल का काम नहीं है. जानें रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 अंडे
  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ, आधा छोटा कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 4 बड़ा चम्मच धनिया-पुदीना चटनी
  • 2 स्लाइस चीज
  • 1 छोटा चम्मच नमक, तेल फ्राई करने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बॉउल में तीनों अंडे फोड़कर अच्छे से फेंट लें.
- अंडे में प्याज, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. (दही वाली आलू ब्रेड)
- अब चारों ब्रेड स्लाइस को एक प्लेट में रख लें और इसपर धनिया-पुदीना की चटनी लगाएं. (20 मिनट में बनाएं गाजर चीज टोस्ट)
- चटनी लगाने के बाद दो ब्रेड की स्लाइस पर चीज की स्लाइस रखें और दूसरे ब्रेड से कवर कर दें.
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.  (ब्रेड वड़ा)
- तेल के गर्म होते ही ब्रेड स्लाइस को अंडे के मिश्रण में डिप करें और पैन में डालें. (बची ब्रेड से बनाएं टेस्टी दही ब्रेड)
- एक साइड से फ्राई हो जाने पर इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
- मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट तैयार है. टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें. (ब्रेड आलू टिक्की)

नोट:
- ब्रेड स्लाइस को तिकोना भी काट सकते हैं.
- अंडे में स्वादानुसार हरी मिर्च या हरी प्याज भी डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (25 ratings)
3.6 avg from 25 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 3 अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes