अगर आप अब तक पापड़ बस तलकर यूं ही सिंपल तरीके से खाते आए हैं तो बता दें कि आप इसमें कई तरह के ट्विस्ट भी डाल सकते हैं जिनमें से एक है मसाला पापड़.
Servings
4
★ 2.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
चार पापड़, दो प्याज, दो टमाटर, एक कटोरी हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरे धनिये को बारीक काटकर एक कटोरी में रख लें.
2
अब मीडियम अंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही पापड़ डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
4
तले हुए पापड़ को एक-एक कर प्लेट पर रखते जाएं.
5
सभी पापड़ पर बारी-बारी कर बारीक कटा प्याज , टमाटर और हरा धनिया डालें.
6
अंत में ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक भी छिड़क दें.
7
तैयार है मसाला पापड़.
8
नोट:
9
आप चाहें तो कटोरी में बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरे धनिये के साथ ही लाल मिर्च, और नमक मिक्स कर सकते हैं.
10
आप इसमें नींबू का रस भी निचोड़कर डाल सकते हैं.
#papad#masala papad recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#onion#tomato#coriander leaves#how to cut onion without tears#how to make red chilli powder at home#papad fry#papad ki sabji