मटर कुलचा नॉर्थ इंडिया में बहुत पसंद किया जाता है. यह ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में भी खाया जाता है. मार्केट में तो यह लाजवाब स्वाद वाला होता ही है, लेकिन आप इस रेसिपी से घर में ही बना सकते हैं उससे भी स्वादिष्ट मटर कुलचा.
Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
मटर बनाने के लिए
2 कप सूखी मटर
6 घंटे तक भिगोकर रखे हुए
2 हरी मिर्च
1 कप बारीक कटी प्याज
1 कप बारीक कटा टमाटर
1 टेबलस्पून नींबू का रस
1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर
2 टेबलस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून मीठा सोडा
1/4 टीस्पून हल्दी
स्वादानुसार नमक
1/2 कप बारीक कटी धनियापत्ती, कुलचा बनाने के लिए
200 ग्राम मैदा
1/4 कप दही
1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा
1 टीस्पून चीनी
1 टीस्पून कसूरी मेथी
1 टीस्पून हरा धनिया
स्वादानुसार नमक, जरूरत के अनुसार तेल, प्रेशर कूकर, तवा
🍳 विधि
1
कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 200 ग्राम मैदा डालें.
2
फिर इसमें आधा कप दही, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच बेकिंग सोडा, स्वादानुसार नमक व थोड़ा-सा डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें.
3
अब गुनगुने पानी से मैदे को मुलायम आटे की तरह गूंथ ले.
4
तैयार आटे को कपड़े से कवर करके 5 घंटों के लिए रख दें.
5
घंटे के बाद आटा कुलचा बनाने के लिए सेट हो जाएगा.
6
अब प्रेशर कुकर में मटर, मीठा सोडा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, थोड़ा-सा नमक और 2 कप पानी मिलाकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें.
7
मटर उबालने के लिए 4-5 सीटी लगाएं.
8
सीटी लगाने के बाद कूकर का प्रेशर खत्म होने का इंतजार करें.
9
प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलकर मटर को मैश कर लें.
10
फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, चाट मसाला, आमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें नींबू का रस डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
11
मटर की चाट को एक कटोरी में निकालकर हरा धनिये से सजा लें.
12
मटर की सब्जी या चाट बनाने के बाद चाट बनाएंगे. इसके लिए आटे को एक फिर से अच्छे से गूंद लें.
13
आटे से 12-15 बराबर लोइयां तोड़ लें.
14
एक लोई लेकर गोल मोटा बेल लें. ऊपर से कसूरी मेथी और थोड़ी-सी धनियापत्ती छिड़ककर दबा दें.
15
मीडियम आंच पर तवा रखकर गर्म करें. तवे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
16
फिर तवे पर बेला हुआ कुलचा रखकर दोनों तरफ सेंक लें.
17
कुलचे को किचन पेपर पर रखें. इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी कुलचे बना लें.
18
तैयार कुलचे को मटर के साथ खाएं.
#matar kulcha recipe in hindi#how to make delhi style matar kulcha recipe in hindi#chhola kulcha recipe in hindi#tasty and quick recipe of matar kulcha recipe in hindi#delhi style matar kulcha recipe in hindi#how to make matar kulcha at home#मटर कुलच