Full Version →

मेथी साग के पकौड़े

स्‍नैक्‍स

मेथी साग का पकौड़ा बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक्स है. इसमें बेसन के मेथी घोलकर पकौड़ा बनाया जाता है. तो जानिए मेथी साग के पकौड़ा बनाने की रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें.
  2. 2
    अब इसमें हल्का-हल्का पानी डालकर लगातार फेटते हुए गाढ़ा घोल बना लें.
  3. 3
    इसके बाद इसमें मेथी, हरी मिर्च और प्याज डालकर अच्छे से मिला लें.
  4. 4
    ध्यान रखें घोल ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए जैसे प्याज के पकौड़े बनाते हैं वैसा ही रखें, अगर घोल पतला हो जाए तो जरूरत के अनुसार बेसन मिला लें.
  5. 5
    घोल तैयार करने के बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
  6. 6
    इसे गरम होते ही पकौड़े डालकर डीप फ्राई कर लें.
  7. 7
    जब यह सुनहरा फ्राई हो जाए तो छानकर एक प्लेट पर निकाल लें.
  8. 8
    इसी तरह बाकी बचे मेथी को तल लें.
  9. 9
    तैयार है गर्मागरम पकौड़े, इसे हरी चटनी के साथ गर्मागरम खाएं.
#methi sag ke pakode recipe in hindi #dana methi ki sabzi recipe in hindi #methi ki sabzi with besan in hindi methi ki sabzi maharashtrian style #methi ki sabji recipe aloo methi gravy recipe in hindi #gujarati methi thepla recipe in hindi #how to make d
View Full Version