New Year Special: ऐसे बनाइए फ्रेंच फ्राइज
फ्रेंच फ्राइज खाना सबको बहुत पसंद होता है. ऐसे में अगर इसे घर पर बनाया जाए तो कहने ही क्या. नमक और चाट मसाला डालकर इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम आलू, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
-
1
आलू छीलकर लंबाई में फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लें और पानी में डालते जाएं. इससे आलू काले नहीं पड़ेंगे. 5 मिनट तक कटे आलू पानी में रहने दें.
-
2
अब एक बर्तन में पानी डालकर उसे गैस पर रख दें, पानी जब उबलने लगे तो उसमें नमक और आलू के टुकड़े डाल दें. अच्छा उबाल आने के बाद 5 मिनट तक ढक कर रख दें.
-
3
फिर आलू के टुकड़े पानी से निकाल लें और कपड़े से हल्के हाथ से पोंछकर सुखा लें.
-
4
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें और किचन पेपर पर निकाल लें.
-
5
लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म फ्रेंच फ्राइज. सॉस और चाट मसाले के साथ सर्व करें.
#new year special how to make french fries at home recipe in hindi
#french fries
#indian kitchen
#indian recipe
#french fries
#potato fries