New Year Special: ऐसे बनाइए फ्रेंच फ्राइज

New Year Special: ऐसे बनाइए फ्रेंच फ्राइज

फ्रेंच फ्राइज खाना सबको बहुत पसंद होता है. ऐसे में अगर इसे घर पर बनाया जाए तो कहने ही क्या. नमक और चाट मसाला डालकर इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम आलू, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- आलू छीलकर लंबाई में फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लें और पानी में डालते जाएं. इससे आलू काले नहीं पड़ेंगे. 5 मिनट तक कटे आलू पानी में रहने दें.
- अब एक बर्तन में पानी डालकर उसे गैस पर रख दें, पानी जब उबलने लगे तो उसमें नमक और आलू के टुकड़े डाल दें. अच्छा उबाल आने के बाद 5 मिनट तक ढक कर रख दें.
- फिर आलू के टुकड़े पानी से निकाल लें और कपड़े से हल्के हाथ से पोंछकर सुखा लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें और किचन पेपर पर निकाल लें.
- लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म फ्रेंच फ्राइज. सॉस और चाट मसाले के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

New Year Special: ऐसे बनाइए फ्रेंच फ्राइज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम आलू, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला स्वादानुसार, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes