अब तक आपने वेज रोल, एग रोल या चिकन रोल के स्वाद तो जरूर चखे होंगे, पर बनाइए पनीर काठी रोल भी. इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है और यह आसानी से बन भी जाता है.
Servings
1 - 2
★ 3
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
100 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
100 ग्राम आटा
100 ग्राम गाजर (पतली लंबी कटी हुई)
1/2 शिमला मिर्च (पतली लंबी कटी हुई)
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
1/2 टीस्पून जीरा
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक परात में आटे को अच्छे से गूंद लें और लगभग 20 मिनट तक ढककर रख दै.
2
तय समय के बाद इससे चार रोटियां बना लें.
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं.
4
जीरे के चटकते ही पहले प्याज और फिर सभी सब्जियां, नमक-मिर्च डालकर चलाएं.
5
जब सब्जियां आधी पक जाएं तब इसमें पनीर और टोमैटो सॉस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
6
तैयार मिश्रण को रोटी पर फैलाकर रोल बनाएं और तेल लगाते हुए तवे पे अच्छे से सेंक लें.
7
तैयार है स्वादिष्ट पनीर काठी रोल. चटनी और सॉस के साथ सर्व करें.
#paneer kathi roll#paneer kathi roll recipe#paneer kathi roll recipe easy#recipe of paneer kathi roll#paneer kathi roll recipe in hindi#how to make paneer kathi roll#how to make paneer kathi roll at home#paneer kathi roll banane ki recipe#paneer ka