स्नैक्स स्पेशल में बनाइए पनीर काठी रोल

स्नैक्स स्पेशल में बनाइए पनीर काठी रोल

अब तक आपने वेज रोल, एग रोल या चिकन रोल के स्वाद तो जरूर चखे होंगे, पर बनाइए पनीर काठी रोल भी. इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है और यह आसानी से बन भी जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 100 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 100 ग्राम आटा
  • 100 ग्राम गाजर (पतली लंबी कटी हुई)
  • 1/2 शिमला मिर्च (पतली लंबी कटी हुई)
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक परात में आटे को अच्छे से गूंद लें और लगभग 20 मिनट तक ढककर रख दै.
- तय समय के बाद इससे चार रोटियां बना लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं.
- जीरे के चटकते ही पहले प्याज और फिर सभी सब्जियां, नमक-मिर्च डालकर चलाएं.
- जब सब्जियां आधी पक जाएं तब इसमें पनीर और टोमैटो सॉस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- तैयार मिश्रण को रोटी पर फैलाकर रोल बनाएं और तेल लगाते हुए तवे पे अच्छे से सेंक लें.
- तैयार है स्वादिष्ट पनीर काठी रोल. चटनी और सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (1 ratings)
3 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स स्पेशल में बनाइए पनीर काठी रोल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes