Full Version →

ऐसे बनाइए पनीर मंचूरियन

स्‍नैक्‍स वेज

पनीर मंचूरियन का स्वाद खाने में बहुत ही शानदार लगता है और इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है.

Servings
4
★ 4.4
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पनीर को चौकोर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    एक बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालें. फिर इसमें पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  3. 3
    अब घोल में पनीर के टुकड़े डालकर 20 से 25 मिनट तक मैरिनेट होने के लिए रख दें.
  4. 4
    मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर इसमें मैरिनेट किया हुआ पनीर डालकर हल्का फ्राई करें.
  5. 5
    पनीर को चारों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई कर प्लेट में नैपकिन पेपर लगाकर इसमें निकाल लें.
  6. 6
    ग्रेवी तैयार करने के लिए:
  7. 7
    मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
  8. 8
    अब पैन में हरी मिर्च, शिमला मिर्च और प्याज डालकर 4 से 5 मिनट पकाएं.
  9. 9
    इसके बाद टोमैटो सॉस, सोया सॉस, चिली सॉस, अजीनोमोटो और नमक डालकर मिक्स करें.
  10. 10
    फिर इसमें फ्राइड पनीर और हरा प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  11. 11
    मंचूरियन को 2 मिनट तक तेज आंच पर पकाकर आंच बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार है पनीर मंचूरियन. इसे हरे प्याज और सफेद तिल से सजाकर सर्व करें.
  13. 13
    आप चाहें तो हरे धनिये से भी गार्निश कर सकते हैं.
#paneer manchurian #paneer manchurian recipe #paneer manchurian ki recipe #paneer manchurian recipe easy #recipe of paneer manchurian #paneer manchurian recipe in hindi #how to make paneer manchurian #how to make paneer manchurian at home #paneer manchuria
View Full Version