साउथ की फेमस डिश है डोसा. यह एक नहीं बल्कि कई तरह की स्ट्फिंग के साथ बनाया जाता है जिनमें से एक है पनीर मसाला डोसा.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक बड़ी कटोरी डोसा पेस्ट, भरावन बनाने के लिए:, तीन आलू (उबले हुए), एक छोटा कटोरी पनीर, एक छोटा चम्मच राई, दो सूखी लाल मिर्च, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटी कटोरी चने की दाल, एक छोटा चम्मच अदरक (पतले लच्छों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, करी पत्ता 7-8, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले डोसे का पेस्ट एक कटोरी में निकालकर रख दें.
2
भरावन बनाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही राई डालकर भूनें.
4
राई के चटकते ही सूखी लाल मिर्च डालें.
5
मिर्च के भुनते ही प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक कड़छी से चलाते हुए भूनें.
6
प्याज के बाद अब चने की दाल डालकर भूनें.
7
जैसे ही दाल सुनहरी नजर आने लगे, आलू फोड़कर और पनीर डालें.
8
अदरक के लच्छे, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें.
9
सभी चीजों को अच्छे के मिक्स कर करी पत्ता और नमक डालकर लगभग 5 मिनट तक आलू भूनें.
10
तय समय के बाद आंच बंद कर दें. तैयार है डोसे का आलू मसाला.
11
अब मीडियम आंच में एक नॉन-स्टिक तवा गरम करने के लिए रखें.
12
तवे के गरम होते ही डोसे के घोल को तवे पर गोलाकार में बाहर की ओर से फैलाते हुए अंदर की ओर डालें.
13
जब यह नीचे से सिक जाए तो डोसे के चारों तरफ थोड़ा -थोड़ा तेल डालें और किनारों से उठाते हुए इसे पलट दें.
14
इसे दोबारा पहले की तरफ पलटकर बीचों-बीच आलू-पनीर का भरावन रखें.
15
डोसे को फोल्ड कर एक प्लेट पर उताकर आंच बंद कर दें.
16
तैयार है पनीर मसाला डोसा. नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व करें.
#paneer masala dosa recipe in hindi#paneer panir#masala dosa#paneer aalu stuffing#indian kitchen#indian recipe#paper masala dosa#rava masala dosa#plain dosa#mysore masala dosa#how to make gun powder at home