स्नैक्स में या यूं ही चाय के साथ गर्मागर्म समोसे लाजवाब लगते है. इसमें पनीर का टेस्टी ट्विस्ट देकर बनाएं पनीर समोसा.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
206 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3 कप मैदा, एक छोटा चम्मच अजवायन, एक छोटा चम्मच नमक, तेल या घी, भरावन के लिए -
200 ग्राम पनीर
2 उबले हुए आलू, आधा कप हरी मटर के दाने
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ, एक छोटा चम्मच गर्म मसाला पाउडर
1/4 छोटा चम्मच अमचूर
स्वादानुसार लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा, बारीक कटी हरी धनिया
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
सबसे पहले मैदा छानकर इसमें अजवायन, नमक और घी या तेल डालकर अच्छी मिक्स कर लें.
2
फिर मैदे में थोड़ा पानी डालकर इसे सख्त गूंद लें. अब इसे एक गीले कपड़े से ढककर रखें.
3
इसके बाद भरावन तैयार करने के लिए पनीर को बारीक काटें या कद्दूकस कर लें. आलू को मैश करें.
4
गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर मध्यम आंच पर 10 सैकेंड तक फ्राई करें.
5
अब हरी मटर डालकर 2 मिनट भूनें. फिर पनीर, आलू, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें.
6
भरावन को अच्छी तरह चलाकर 2 मिनट तक भूनें फिर इसमें हरी धनिया डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
7
अब समोसे तैयार करने के लिए गैस पर कड़ाही में ज्यादा सा तेल गर्म करें.
8
तब तक मैदे में से छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अब एक लोई की गोल पूरी बेल कर बीच काट लें.
9
फिर पूरी के आधे भाग के हथेली पर रखें इसके बीच में थोड़ा भरावन रखें. अब इसे पलटकर इसमें भरावन बंद करें और समोसे का तिकोना आकार देकर इसके किनारे चिपका दें.
10
अब समोसा तेल में डालकर मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें. फिर इसे प्लेट में निकाल लें.
11
इसी तरह सभी समोसे बना लें.
12
लीजिए तैयार हैं पनीर समोसे. इन्हें चटनी और सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#paneer samosa#samosa#paneer samosa recipe in hindi#Indian recipe#recipes in hindi#snacks#how to make paneer samosa