ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 3 कप मैदा, एक छोटा चम्मच अजवायन, एक छोटा चम्मच नमक, तेल या घी, भरावन के लिए -
- 200 ग्राम पनीर
- 2 उबले हुए आलू, आधा कप हरी मटर के दाने
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ, एक छोटा चम्मच गर्म मसाला पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच अमचूर
- स्वादानुसार लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा, बारीक कटी हरी धनिया
- स्वादानुसार नमक
विधि
- फिर मैदे में थोड़ा पानी डालकर इसे सख्त गूंद लें. अब इसे एक गीले कपड़े से ढककर रखें.
- इसके बाद भरावन तैयार करने के लिए पनीर को बारीक काटें या कद्दूकस कर लें. आलू को मैश करें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर मध्यम आंच पर 10 सैकेंड तक फ्राई करें.
- अब हरी मटर डालकर 2 मिनट भूनें. फिर पनीर, आलू, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें.
- भरावन को अच्छी तरह चलाकर 2 मिनट तक भूनें फिर इसमें हरी धनिया डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- अब समोसे तैयार करने के लिए गैस पर कड़ाही में ज्यादा सा तेल गर्म करें.
- तब तक मैदे में से छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अब एक लोई की गोल पूरी बेल कर बीच काट लें.
- फिर पूरी के आधे भाग के हथेली पर रखें इसके बीच में थोड़ा भरावन रखें. अब इसे पलटकर इसमें भरावन बंद करें और समोसे का तिकोना आकार देकर इसके किनारे चिपका दें.
- अब समोसा तेल में डालकर मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें. फिर इसे प्लेट में निकाल लें.
- इसी तरह सभी समोसे बना लें.
- लीजिए तैयार हैं पनीर समोसे. इन्हें चटनी और सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर समोसा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप मैदा, एक छोटा चम्मच अजवायन, एक छोटा चम्मच नमक, तेल या घी, भरावन के लिए - और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर समोसा बनाने के लिए सबसे पहले 3 कप मैदा, एक छोटा चम्मच अजवायन, एक छोटा चम्मच नमक, तेल या घी, भरावन के लिए - तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर समोसा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर समोसा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर समोसा बनाने के लिए 3 कप मैदा, एक छोटा चम्मच अजवायन, एक छोटा चम्मच नमक, तेल या घी, भरावन के लिए - के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर समोसा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर समोसा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर समोसा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT