Full Version →

पनीर सैंडविच

स्‍नैक्‍स वेज

खाने की चीजों में पनीर का ट्विस्ट डाला जाए तो वो सभी को टेस्टी लगता है. यहां सीखें यमी पनीर सैंडविच बनाने का तरीका... 

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
331 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म कर लें. फिर इसमें जीरा डालकर फ्राई करें.
  2. 2
    जब जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
  3. 3
    प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    फिर पैन में टमाटर, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. इसे 2 मिनट पकाएं.
  5. 5
    जब टमाटर नर्म होकर अच्छी तरह पक जाएं तो इन्हें मैश कर लें.
  6. 6
    अब आंच धीमी करके प्याज-टमाटर के मिक्सचर में पनीर डालकर मिलाएं.
  7. 7
    पनीर भुर्जी का पानी सुखा लें और इसमें धनिया पत्तियां डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
  8. 8
    इसके बाद गैस पर नॉन स्टिक तवा या तवा रखकर गर्म करें.
  9. 9
    अब ब्रेड के एक हिस्से पर पनीर भुर्जी रखकर फैलाएं और इसके ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर भुर्जी ढक दें.
  10. 10
    फिर तवे पर घी या मक्खन डालकर चिकना करें और इस पर पनीर भुर्जी वाली ब्रेड रखकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक सेकें.
  11. 11
    इसके बाद ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर भी घी या मक्खन लगाकर इसे पलटकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
  12. 12
    फिर सैंडविच को प्लेट में निकालकर बीच से तिरछा काट लें. इसी तरह सभी सैंडविच तैयार कर लें.
  13. 13
    लीजिए तैयार हैं टेस्टी पनीर सैंडविच. अब इन्हें सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#paneer sandwich #paneer sandwich recipe #paneer sandwich recipe in hindi #snacks recipes #sandwich recipes #how to make paneer sandwich
View Full Version