पनीर की सब्जी और पनीर से बनी हर एक चीज सभी की फेवरेट होती है. ऐसे में पनीर टिक्का रोल से कौन इनकार करेगा. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और यह हर उम्र के लोगों को यकीनन बहुत पसंद आएगा.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
टिक्का बनाने के लिए:, एक कटोरी पनीर, आधी कटोरी शिमला मिर्च (पतली लंबी कटी हुई)
6-7 कली लहसुन की
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, चुटकीभर नमक, तेल जरूरत के अनुसार, रोल बनाने के लिए:
4 कटोरी आटा, चुटकीभर नमक, पानी आटा गूंदने के लिए
1 बड़ा चम्मच घी
🍳 विधि
1
टिक्का मसाला बनाने के लिए:
2
सबसे पहले एक बाउल में अदरक और लहसुन कद्दूकस कर डालें.
3
फिर इसमें दही और बेसन मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
4
चाट मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, चुटकीभर नमक और आखिर में पनीर डालकर अच्छे से मैरीनेट कर लें.
5
अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
6
तय समय के बाद मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
7
तेल के गरम होते ही शिमला मिर्च को हल्का भून लें.
8
अब इसमें मैरीनेटेड पनीर डालकर अच्छे से चला लें और आंच बंद कर दें. मिश्रण को ज्यादा न सुखाएं.
9
रोल बनाने के लिए:
10
सबसे पहले आटे में नमक और पानी डालकर इसे अच्छे से गूंद ले और 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
11
आटा न ज्यादा सॉफ्ट और न ही ज्यादा टाइट रखें.
12
अब रोल बनाने के लिए एक बड़ी लोई तोड़ लें.
13
दूसरी ओर मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
14
इसी बीच लोई को मोटा बेल लें.
15
बीच में घी और सूखा आटा लगाकर इसके पोटली बना लें और इसे रोटी की तरह दोबारा बेल लें.
16
अब तक तवा गरम हो चुका होगा. रोटी डालकर दोनो तरफ से सेंक लें.
17
घी डालकर तेज आंच पर रोटी को दोनों तरफ से सेंकते हुए इसका पराठा बना लें.
18
बीच में पनीर, प्याज, चाट मसाला और टबास्को सॉस डालकर रोटी को रोल कर दें.
19
तैयार है पनीर टिक्का रोल. टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#paneer tikka roll#paneer tikka roll recipe#paneer tikka roll recipe in hindi#paneer tikka roll recipe video#how to make paneer tikka roll#paneer tikka roll kaise banate hai video#paneer tikka roll banane ki vidhi#paneer tikka roll banane ki vidhi h