Full Version →

घर में सीखिए चटपटी पानी पूरी बनाने की रेसिपी

स्‍नैक्‍स वेज

पानी पूरी का जायका बेहद पसंद किया जाता है. इस रेसिपी के जरिए पानी पूरी के चटपटे स्वाद को अपने हाथों से बनाकर चखें.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
1002 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    ऐसे बनाएं पानी पूरी के लिए पूरी -
  2. 2
    कटोरे में सूजी, नमक, मैदा, बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. 3
    अब मैदा और सूजी के मिश्रण में तेल और अवश्यकतानुसार पानी डालकर रोटी के आटे की तरह गूंद लें.
  4. 4
    इसके बाद आटे को गीले कपड़े से ढककर कर 30 मिनट के लिए रख दें.
  5. 5
    मिनट बाद आटे से एक नींबू के बराबर की लोई बनाएं. फिर लोई से पतली रोटी बेलें.
  6. 6
    अब एक छोटे ढक्कन से रोटी में से गोल-गोल पूरी काट लें. इन पूरियों को निकाल कर प्लेट में रखते जाएं. इसी तरह पूरे आटे में से पूरियां तैयार कर लें.
  7. 7
    गैस पर कड़ाही में तेल गर्म कर लें. फिर गरम तेल में एक साथ 5 से 6 पूरियां डालकर तलें. पूरियों को कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलाएं.
  8. 8
    पूरियों को पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करके प्लेट में निकालें. जब तक पूरी ठंडी न हो जाएं इन्हें खुला रखें.
  9. 9
    पानी पूरी के लिए पूरियां तैयार हैं.
  10. 10
    पानी पूरी के लिए भरावन और पानी तैयार करने का तरीका -
  11. 11
    कटोरे में आलू, प्याज, धनिया पत्ते, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, उबले चने और लाल मिर्च पाउडर डालकर, सारी सामग्री अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  12. 12
    अब पुदीने के पत्ते, धनिया पत्ते, अदरक, इमली का पेस्ट, गुड़, हरी मिर्च, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  13. 13
    इस पेस्ट को 4 कप पानी डालकर मिक्स करके छान लें.
  14. 14
    लीजिए तैयार है पानी पूरी. अब पूरी को बीच से फोड़कर उसमें थोड़ा आलू का भरावन डालकर, पानी भरकर खाएं.
#pani puri recipe #pani puri recipe in hindi #pani puri #how to make pani puri at home #easy recipe of pani puri #golgappe #pani puri recipe in hindi #pani puri recipe at home #best pani puri recipe #masala pani puri recipe #how to make pani puri recipe
View Full Version