Full Version →

रवा ढोकला

स्‍नैक्‍स वेज

गुजरात के फेमस स्नैक्स में शामिल ढोकले के कई स्वाद चखे जा सकते हैं. बेसन का ढोकला खाकर बोर हो गए हैं तो अब फटाफट बनाएं रवा ढोकला.  

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
602 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले बर्तन में रवा छान लें. फिर इसमें दही, नमक और पानी डालकर घोल को पतला करने तक फेंटें.
  2. 2
    अब घोल को 20 मिनट के लिए रखा छोड़ दें.
  3. 3
    कड़ाही या भगोने में स्टैंड रखकर एक ग्लास पानी डालकर गर्म करें और एक थाली में तेल लगा कर चिकना कर लें.
  4. 4
    इसके बाद घोल में बेकिंग सोडा और एक छोटा चम्मच तेल डालकर मिक्स करें. फिर घोल के तेल लगी थाली में डालकर फेलाएं.
  5. 5
    अब थाली को कड़ाही या भगोने में रखे स्टैंड के ऊपर रखकर पानी वाले बर्तन को दूसरी थाली से ढक दें और आंच मध्यम कर दें.
  6. 6
    मिनट बाद बर्तन से थाली हटाकर घोल में चाकू या टूथपिक डालकर देखें, अगर इसमें घोल नहीं चिपकता है तो घोल वाली थाली को बर्तन से निकाल लें.
  7. 7
    फिर ढोकले के बेस को ठंडा करके चौकोर टुकड़ों में काट लें. तैयार हैं ढोकले.
  8. 8
    अब इसमें तड़का लगाने के लिए गैस पर पैन में तेल गर्म करें. तेल में जीरा, राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाकर 15 सैकेंड मध्यम आंच पर चलाएं.
  9. 9
    इसके बाद गैस बंद करके तड़के को ढोकलों के ऊपर डालकर इन्हें मिक्स कर लें.
  10. 10
    अब ढोकले हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके नारियल चटनी और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
#rava dhokla #rava dhokla recipe #rava dhokla recipe in hindi #dhokla #dhokla recipe #how to make rava dhokla
View Full Version