कच्चे पपीते का लजीज कबाब
बॅायल पपीता या पपीते की सब्जी तो आपने कई बार बनाई और खाई होगी. अब बनाएं इससे लजीज कबाब...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 3 आलू
- 1 कच्चा पपीता
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच भूना जीरा
- 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
- 2- 3 बड़े चम्मच बेसन, नमक स्वादानुसार, घी तलने के लिए
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले पपीते और आलू दोनों को कद्दूकस कर लें. (आलू से बनाएं देसी कबाब)
-
2
अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट के लिए रख दें. (चीज कबाब)
-
3
तय समय के बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च, भूना जीरा, साबुत धनिया और बेसन मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (राजमा गलौटी कबाब)
-
4
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करें और कबाब तलने के लिए डालें. (सोयाबीन कबाब)
-
5
अब दोनों हथेलियों पर हल्का सा घी लगाएं और तैयार मिक्स से बॅाल्स बनाते हुए इन्हें हथेलियों के बीच रखकर चपटा कर कबाब बना लें.
-
6
सुनहरा होने तक इन्हें दोनों साइड से तल लें और आंच बंद कर दें. (चिकन मलाई कबाब)
-
7
कच्चे पपीते का कबाब तैयार है. पसंदीदा चटनी के साथ इन्हें गर्मागर्म परोसें.
#kebab
#kabab
#raw papaya
#potato
#ginger
#raw papaya kebab tea time snacks
#cumin seeds
#coriander seeds
#indian kitchen
#indian recipe
#rajma galoti kebab
#cheese kebab
#afghani kebab
#mutton chapni kebeb
#palak matarkebab
#moongfali ke kebab
#soyabea