सिंपल, सादा इडली तो आप अक्सर बनाते ही हैं. अब गणतंत्र दिवस के खास मौके पर बनाइए तिरंगी इडली. जानिए किन खास चीजों के इस्तेमाल से बनती हैं ये रंगीन इडली.
Servings
2 - 4
★ 2.5
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कप राइस, आधा कप सफेद उड़द दाल, एक कटोरी गाजर का पेस्ट, एक कटोरी पालक का पेस्ट, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले राइस और उड़द दाल को धोकर पानी में अलग-अलग भिगोकर 2 घंटे के लिए रख दीजिए.
2
तय समय बाद पानी निकालकर उड़द दाल और चावल को एकसाथ मिक्सर में डालकर महीन पीस लें.
3
अब तैयार पेस्ट को तीन अलग-अलग कटोरी में निकाल लें.
4
केसरिया रंग के लिए एक कटोरी में गाजर का पेस्ट और हरे रंग के लिए दूसरी कटोरी में पालक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें. सफेद रंग के लिए पेस्ट को वैसा ही रहने दें.
5
तीनों कटोरियों में नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
6
अब मीडियम आंच में इडली मेकर या कूकर में 2-3 गिलास पानी डालकर रख दें.
7
फिर इडली के सांचों में थोड़ा-सा तेल लगाएं और इसमें तैयार घोल डाल दें.
8
सांचे को स्टीमर के अंदर रखें और ढककर 8-10 मिनट तक स्टीम करें. कूकर की सीटी जरूर निकाल दें.
9
तय समय बाद आंच बंद कर दें और कूकर ठंडा होने पर चाकू की मदद से इडली निकालें.
10
तैयार है तिरंगी इडली. सांभर और नारियल चटनी के साथ खाएं.
11
नोट:
12
आप सांचे में एक साथ तीनों रंग का घोल डालकर भी इडली बना सकते हैं.
#tri colour sandwich#indian kitchen#indian recipe#sandwich#indian flag coloured#republic day special#republic day special 26 january tiranga sandwich recipe in hindi#mayonnaise#carrots#spinach#palak#chilli flakes#26 january#tirangi idli#repub