Full Version →

रोटी नूडल्स

स्‍नैक्‍स वेज

अगर रात की बची रोटियां आप अगली सुबह फेंक देते हैं तो अब ऐसा बिल्कुल न करें. मैं आपके लिए लेकर आई हूं इससे तैयार होने वाली यह लाजवाब डिश जिसे खाकर आपके बच्चे भी कहेंगे वाह! मजा आ गया...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
18 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले रात की बची बासी रोटियों को कैंची से पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    धीमी आंच में एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गर्म होते ही पैन में जीरा डालें.
  4. 4
    जैसे ही जीरा चटकने लगे प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता, आलू और पनीर डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  5. 5
    जब आलू और पनीर हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें रोटियों के टुकड़े और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए 2 से 3 मिनट तक चलाएं और आंच बंद कर दें.
  6. 6
    गर्मागर्म रोटी नूडल्स तैयार है. टोमैटो सॉस या हरे धनिये की चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
  7. 7
    नोट:
  8. 8
    आप इसमें अपनी मनचाही सब्जी भी मिला सकते हैं.
#roti #chapati #noodles #leftover rotis #boiled potatoes #paneer panir #cumin seeds #indian kitchen #indian recipe #onion #roti noodles recipe hindi pakwangali #indian food
View Full Version