Full Version →

साबूदाना बड़ा

स्‍नैक्‍स वेज

व्रत हो या फिर स्नैक्स में कुछ अलग खाने का मन हो, तो बनाकर खाएं कुरकुरे साबूदाना बड़े.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
1030 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    साबूदाने धोकर 2 घंटे के लिए एक बर्तन में भिगो दें.
  2. 2
    फिर गैस पर एक कड़ाही में मूंगफली के दाने भुन लें.
  3. 3
    उसके बाद मूंगफली दानों का छिलका उतरकर, उन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  4. 4
    अब उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश या कद्दूकस कर लें.
  5. 5
    फिर भीगे हुए साबूदानों का पानी अच्छी तरह निकाल लें, ध्यान रहे साबूदानों में बिलकुल पानी न हो. उसके बाद साबूदानों में मूंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, हरा धनिया और नमक अच्छी तरह मिक्स करके, साबूदाना बड़ा बनाने के लिए मिक्सचर तैयार है.
  6. 6
    अब मिश्रण से छोटे गोल-गोल बॉल बनाकर हाथों से दबाएं और चपटा लोई का शेप देकर बड़े तैयार कर लें.
  7. 7
    गैस पर एक कड़ाही में तेल या घी डालकर गर्म करें, और उसमें 3 से 4 बड़े डालकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन फ्राई करें. इसी तरह सारे साबूदाना बड़े सेंक लें.
  8. 8
    साबूदाना बड़े सेककर एक प्लेट में नेपकिन लगाकर इसमें निकलें.
  9. 9
    गर्मागर्म साबूदाना बड़ा तैयार है. इसे हरी चटनी के साथ सर्व करके खाएं.
#sabudana #fast recipe #snacks #sabudana bada
View Full Version