साबूदाना बड़ा

साबूदाना बड़ा

व्रत हो या फिर स्नैक्स में कुछ अलग खाने का मन हो, तो बनाकर खाएं कुरकुरे साबूदाना बड़े.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप साबूदाना
  • 4 उबले आलू, आधा कप मूंगफली के दाने
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच अदरक पेस्ट, हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक या सेंधा नमक (व्रतवाला नमक), तेल या घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- साबूदाने धोकर 2 घंटे के लिए एक बर्तन में भिगो दें.
- फिर गैस पर एक कड़ाही में मूंगफली के दाने भुन लें.
- उसके बाद मूंगफली दानों का छिलका उतरकर, उन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें.
- अब उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश या कद्दूकस कर लें.
- फिर भीगे हुए साबूदानों का पानी अच्छी तरह निकाल लें, ध्यान रहे साबूदानों में बिलकुल पानी न हो. उसके बाद साबूदानों में मूंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, हरा धनिया और नमक अच्छी तरह मिक्स करके, साबूदाना बड़ा बनाने के लिए मिक्सचर तैयार है.
- अब मिश्रण से छोटे गोल-गोल बॉल बनाकर हाथों से दबाएं और चपटा लोई का शेप देकर बड़े तैयार कर लें.
- गैस पर एक कड़ाही में तेल या घी डालकर गर्म करें, और उसमें 3 से 4 बड़े डालकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन फ्राई करें. इसी तरह सारे साबूदाना बड़े सेंक लें.
- साबूदाना बड़े सेककर एक प्लेट में नेपकिन लगाकर इसमें निकलें.
- गर्मागर्म साबूदाना बड़ा तैयार है. इसे हरी चटनी के साथ सर्व करके खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (1030 ratings)
4.5 avg from 1030 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

साबूदाना बड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप साबूदाना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes