शाम के स्नैक्स मैँ ऐसे बनाइए आलू समोसा
भारत में ज्यादातर लोगों का फेवरेट स्नैक्स समोसा है. चाय और साथ में गर्मागरम समोसे की बात ही अलग है.
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
- 2 कप मैदा
- 1/2 टीस्पून अजवाइन
- 4 टीस्पून घी
- 4 उबले आलू
- 1/2 कप उबली हरी मटर
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून अमचूर
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
-
1
एक बर्तन में मैदा छान लें फिर उसमें अजवाइन, घी और और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर पानी से गूंद
-
2
लें.
-
3
उसके बाद मैदा 15 से 20 मिनट के लिए एक गीले कपड़े से ढककर रख दें.
-
4
अब उबले आलुओं को छीलकर मैश कर लें.
-
5
मीडियम आंच पे एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें.
-
6
फिर तेल में उबली हरी मटर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और अमचूर 2 मिनट तक फ्राई करें.
-
7
मटर और मसाले भुननें के बाद कढ़ाई में मैश आलू, कसूरी मेथी और नमक डालकर 3 से 4 मिनट के लिए फ्राई कर
-
8
गैस बंद कर दें. समोसों के लिए भरावन तैयार है.
-
9
अब मैदे की लोईयां बनाकर उन्हें गोल बेलकर पूरी बना लें उसके बाद चाकू से पूरी को बीच से काटकर दो हिस्से कर
-
10
लें.
-
11
आधी कटी पूरी के ऊपरी हिस्से पर उंगलियों से थोड़ा पानी लगाएं और आधी कटी पूरी का कोन बनाएं.
-
12
पूरियों के कोन बनाने के बाद कोन में समोसों का भरावन भरें और उनके किनारों पर थोड़ा पानी लगाकर उन्हें बंद कर
-
13
दें.
-
14
एक कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर गर्म तेल में भरे हुए समोसों को हल्का ब्राउन
-
15
होने तक सेकें.
-
16
समोसे फ्राई हो जाएं तो एक प्लेट में टिश्यू पेपर लगाकर फ्राइड समोसों को उस प्लेट पे निकाल सें और गर्मागर्म समोसे
-
17
को चटनी या सॉस के साथ खाएं.
#samosa
#Indian food
#tea time snacks
#potatoes
#flour
#chicken samsosa
#indian kitchen
#indian recipe
#paneer panir samosa
#nodddles samosa