Full Version →

शामी छोलिया कबाब

स्‍नैक्‍स वेज

आपने नॉनवेज कबाब का स्वाद तो खूब चखा होगा. अब घर में ही बना लें हरे चने के वेज कबाब.  

Servings
4 - 6
★ 3
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़े बर्तन में उबले और कटे हुए सिघाड़े, बारीक कटा पुदीना और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब एक बर्तन में हरा चना और चना दाल ब्लेंडर में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  3. 3
    धीमी आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें. (राजमा गलौटी कबाब)
  4. 4
    घी के गर्म होते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, दाल का पेस्ट कड़ाही में डालें और कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  5. 5
    अब धनिया पाउडर, पालक का पेस्ट, बेसन, नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और आंच बंद कर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. (चिकन मलाई कबाब)
  6. 6
    मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
  7. 7
    अब लोइयों को हथेलियों की मदद से चपटा कर इनकी टिक्की बना लें. (आलू से बनाएं देसी कबाब)
  8. 8
    अब टिक्कियों के बीचों-बीच स्टफिंग का मिश्रण डालकर अच्छे से चारों तरफ से बंद कर दें.
  9. 9
    धीमी आंच में एक नॉनस्टिक पैन में हल्का सा घी लगाकर गर्म करने के लिए रखें. (हरियाली कबाब)
  10. 10
    घी के गर्म होते ही टिक्कियों को सुनहरा होने तक दोनों साइड से सेंक लें.
  11. 11
    तैयार है शामी छोलिया कबाब. हरी चटनी और प्याज के लच्छों के साथ गर्मागर्म सर्व करें और मजे से खाएं.
#Shami Choliyo Di #walnut #akhrot #kebab kabab #kaju powder #cashew #potato #beans #baadam powder #indian kitchen #indian recipe #raw banana #coriander powder #akhrot walnut kabab indian snacks pakwangali recipe hindi #khoya #ginger paste #garlic paste #gr
View Full Version