शामी छोलिया कबाब

शामी छोलिया कबाब

आपने नॉनवेज कबाब का स्वाद तो खूब चखा होगा. अब घर में ही बना लें हरे चने के वेज कबाब.  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • शामी बनाने के लिए
  • 150 ग्राम हरा चना
  • 40 ग्राम चना दाल (रात भर भिगोया हुआ)
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच पालक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 3 छोटे चम्मच देसी घी
  • 2 बड़े चम्मच बेसन, नमक स्वादानुसार, स्टफिंग के लिए
  • 4 उबले और कटे हुए सिघाड़े
  • 1 बड़ा चम्मच दही
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटी पुदीने की पत्तियां, चुटकीभर नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में उबले और कटे हुए सिघाड़े, बारीक कटा पुदीना और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें.
- अब एक बर्तन में हरा चना और चना दाल ब्लेंडर में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
- धीमी आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें. (राजमा गलौटी कबाब)
- घी के गर्म होते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, दाल का पेस्ट कड़ाही में डालें और कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- अब धनिया पाउडर, पालक का पेस्ट, बेसन, नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और आंच बंद कर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. (चिकन मलाई कबाब)
- मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
- अब लोइयों को हथेलियों की मदद से चपटा कर इनकी टिक्की बना लें. (आलू से बनाएं देसी कबाब)
- अब टिक्कियों के बीचों-बीच स्टफिंग का मिश्रण डालकर अच्छे से चारों तरफ से बंद कर दें.
- धीमी आंच में एक नॉनस्टिक पैन में हल्का सा घी लगाकर गर्म करने के लिए रखें. (हरियाली कबाब)
- घी के गर्म होते ही टिक्कियों को सुनहरा होने तक दोनों साइड से सेंक लें.
- तैयार है शामी छोलिया कबाब. हरी चटनी और प्याज के लच्छों के साथ गर्मागर्म सर्व करें और मजे से खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (2 ratings)
3 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शामी छोलिया कबाब एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे शामी बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes