शामी कबाब का नाम सुनते ही नॉन-वेजिटेरियन्स के मुंह में पानी आने लगता है, पर अब चाहे नॉन-वेजिटेरियन्स हों या वेजिटेरियन्स सबका शामी कबाब के नाम पर मन ललचाएगा, जब आप सीखेंगे वेज शामी कबाब बनाना.
Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
221 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
दो से ढाई कप बेसन
250 ग्राम चने की दाल
200 ग्राम पोस्ता दाना
7 से 8 आलू
3 से 4 प्याज, एक टुकड़ा अदरक, आवश्यकतानुसार हरी मिर्च, हरी धनिया, चार लौंग, चार इलाइची, एक टुकड़ा दालचीनी
5 काली मिर्च
1 से 2 तेजपत्ता, थोड़ा सा खाने वाला सोडा
स्वादानुसार नमक, फ्राई करने के लिए तेल
🍳 विधि
1
चने की दाल को दो घंटे लिए भिगा दें.
2
फिर चने की दाल को एक कप पानी में लौंग, इलाइची, दालचीनी, काली मिर्च, तेजपत्ता डालकर पानी सूखने तक पका लें
3
बाद में दाल से तेजपत्ता निकाल दें.
4
हरी मिर्च, अदरक, प्याज बारीक काटकर तीन हिस्से कर लें, एक हिस्सा बिना पानी के पोस्तादाना के साथ पीस लें.
5
फिर एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें और अदरक, हरी मिर्च, प्याज का दूसरा हिस्सा भूनकर, उसे चने की
6
दाल के साथ पीस लें.
7
साथ ही साथ कुकर में आलू उबालें और छीलकर, मैश कर लें और उसमें पिसा हुआ पोस्तादाना, चने की दाल, बारीक कटी
8
हरी धनिया और हरी मिर्च, अदरक, प्याज का तीसरा हिस्सा, स्वादानुसार नमक अच्छे से मिलाकर शामी कबाब का बेस तैयार
9
कर लें.
10
अब बेसन में स्वादानुसार नमक और खाने वाला सोडा मिलाकर घोल तैयार कर लें.
11
फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें शामी कबाब के बेस को हाथों से गोल-गोल करके थोड़ा दबाकर, बेसन के घोल में लपेटकर,
12
तेल में क्रिस्पी फ्राई कर लें.
13
लिजिए तैयार हैं गर्मा-गर्म क्रिस्पी शामी कबाब, जिन्हें आप सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें और खाएं.