चाय के साथ कुछ चटपटा खाने मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. ऐसे ही कई स्नैक्स में से एक है क्रिस्पी मसालेदार हरे मटर.
Servings
4
★ 3.5
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
एक कटोरी हरे मटर (सूखे हुए), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले हरे मटर को धोकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें.
2
अगले दिन सारा पानी निकालकर मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मटर और ताजा पानी डालकर इसे एक सीटी में उबाल लें.
3
ध्यान रहे कि एक ही सीटी लगाएं ताकि मटर ज्यादा न गल जाएं.
4
कूकर को ठंडे पानी के नीचे रखे और सारी भाप निकालकर मटर पानी से छान लें.
5
अब इन्हें एक सूती कपड़े पर रखकर छाये में ही 2-3 घंटे तक सूखने दें.
6
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
7
तेल के गरम होते ही मटर डालकर कुरकुरे होने तक तलें. ध्यान रहे कि सारे मटर तेल में डूबे रहने चाहिए.
8
मटर के कुरकुरे होते ही इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए.
9
अब इसमें सारे मसाले मिलाएं और ठंडा होने के बाद इसे एक डिब्बे में बंदकर रख लें.
10
तैयार है कुरकुरे हरे मटर. जब मन चाहे खाएं और घर आए मेहमानों को भी खिलाएं.
#snacks special crispy and spicy matar namkeen recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#matar masala#matar mushroom#matar paratha parantha#matar paneer