खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है ये सूजी का चीला
बेसन के चीले तो आपने खूब बनाए होंगे पर शायद ही कभी सूजी के ऐसे चीले ट्राई किए होंगे. सूजी के चीले खाने में बहुत ही मजेदार लगते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कटोरी सूजी
- 1 कटोरी दही
- 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक कटोरी में सूजी और दही अच्छे से मिक्स कर लें.
-
2
अब इसमें पानी और नमक डालकर इसका घोल बनाकर 1 घंटे के लिए रख दें.
-
3
इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च भी डालें.
-
4
मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें.
-
5
तवे के गरम होते ही इसपर जरा सा तेल लगाकर सूजी का चीला गोलाकार में फैलाएं.
-
6
चीले को पलटते हुए दोनों तरफ से सेंक लें.
-
7
तैयार है सूजी का चीला. चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
-
8
नोट:
-
9
आप चाहे तो इसमें टमाटर भी बारीक काटकर डाल सकते हैं.
#sooji ka cheela recipe in hindi
#sooji
#suji
#indian kitchen
#indian recipe
#cheela
#moongdal cheela