खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है ये सूजी का चीला

खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है ये सूजी का चीला

बेसन के चीले तो आपने खूब बनाए होंगे पर शायद ही कभी सूजी के ऐसे चीले ट्राई किए होंगे. सूजी के चीले खाने में बहुत ही मजेदार लगते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कटोरी सूजी
  • 1 कटोरी दही
  • 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में सूजी और दही अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसमें पानी और नमक डालकर इसका घोल बनाकर 1 घंटे के लिए रख दें.
- इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च भी डालें.
- मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इसपर जरा सा तेल लगाकर सूजी का चीला गोलाकार में फैलाएं.
- चीले को पलटते हुए दोनों तरफ से सेंक लें.
- तैयार है सूजी का चीला. चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.


नोट:

- आप चाहे तो इसमें टमाटर भी बारीक काटकर डाल सकते हैं. 
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (22 ratings)
4.1 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है ये सूजी का चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कटोरी सूजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes