ऐसे बनाइए सूजी का ये मसालेदार नाश्ता
सूजी के कई सारे नाश्ते बनाए जाते हैं और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट भी लगते हैं. इन्हीं में से एक है ये सूजी का मसालेदार नाश्ता.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कटोरी सूजी
- 1 आलू (उबला हुआ)
- 1/4 टीस्पून अजवाइन
- 1/4 टीस्पून जीरा
- 1/4 टीस्पून राई
- 7-8 करी पत्ते
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून चिली फ्लेक्स, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
2
तेल के गरम होते ही अजवाइन, जीरा, राई और करी पत्ते डालकर भूनें.
-
3
इनके भुनते ही इसमें सूजी डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
-
4
धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
-
5
पानी डालकर सूजी को उबलने के लिए रख दें.
-
6
जब सूजी अच्छे से फूल जाए तब इसमें उबला आलू मैश कर, नमक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और एक लेवल में फैला दें
-
7
अब आंच धीमी कर इसे ढककर पकने दें.
-
8
कुछ समय बाद आप देखेंगे कि सूजी और आलू अच्छे से पककर तैयार है.अब इसे ठंडा होने दें.
-
9
दूसरी ओर मीडियम आंच पे एक दूसरे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
10
तेल के गरम होते ही मिश्रण के बर्फी की तरह टुकड़े कर इसे शैलो फ्राई कर लें.
-
11
तैयार है सूजी का मसालेदार नाश्ता.टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
#sooji nashta breakfast made of sooji semolina recipe in hindi
#sooji
#semolina
#indian kitchen
#indian recipe
#upma
#rava