स्वाद के मामले में पनीर टिक्का का कोई तोड़ नहीं है. इसका स्पाइसी जायका सबको बहुत पसंद आता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है.
Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम पनीर
1 शिमला मिर्च
1 प्याज
1/2 कटोरी दही
1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून काला नमक, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले हम इसका मसाला तैयार करेंगे.
2
एक बाउल में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
3
अब पनीर, शिमला मिर्च और प्याज को टुकड़ों में काट लें. इन क्यूब्स को दही वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
4
मसाला लगे पनीर को आधे घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें ताकि मसाला अच्छी तरह से पनीर में मिल जाए.
5
इसके बाद मीडियम आंच में नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
6
पनीर क्यूब्स को टूथपिक या साते स्टिक्स पर लगाएं पैन में रखकर पकाएं. बीच-बीच में स्टिक्स को पलटा-पलटाकर अच्छी तरह पकाएं.
7
जब इनका रंग सुनहरा हो जाए तो पनीर टिक्का को प्लेट पर निकाल लें.
8
तैयार है स्पाइसी पनीर टिक्का. हरी चटनी के साथ सर्व करें.
#spicy paneer tikka#spicy paneer tikka masala#spicy paneer tikka recipe#spicy paneer tikka at home
spicy paneer tikka recipe easy#spicy paneer tikka ki recipe#recipe of spicy paneer tikka#spicy paneer tikka recipe in hindi#how to make spicy paneer