Full Version →

स्टीम्ड वेजिटेबल बॅाल्स

स्‍नैक्‍स वेज

फ्राइड वेजिटेबल बॅाल्स तो आपने बेशक बनाएं ही होंगे, अब इन्हें स्टीम कर बनाएं एक हेल्दी स्नैक्स ...

Servings
2 - 4
★ 3.1
Rating
14 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में मैदे में थोड़ा सा नमक, तेल और पानी डालकर गूंद लें.
  2. 2
    धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गर्म होते ही इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें. (क्रंची आलू बॅाल्स)
  4. 4
    अब इसमें आलू, फूलगोभी, गाजर, नमक मिलाएं और कड़छी से चलाते हुए फ्राई कर लें.
  5. 5
    जब सभी सब्जियां सॅाफ्ट हो जाएं तब इसमें गरम मसाला मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें. (दही वाली आलू ब्रेड)
  6. 6
    मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें. (उत्तराखंड का आलू दाल पकौड़ा)
  7. 7
    इसी बीच गूंदे हुए मैदे की लोइयां तोड़कर इसकी रोटियां बेल लें. 
  8. 8
    मिश्रण के ठंडे होते ही इसे रोटियों के बीचों बीच रखकर इनके बॅाल्स बनाएं और एक कटोरी में रखते जाएं. ध्यान रहे कि कटोरी को हल्का चिकना जरूर कर लें. (पेश है लजीज लोबिया वड़ा...)
  9. 9
    अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में 1 से 2 कप पानी गर्म करने के लिए रखें. (क्या कभी आलू पिज्जा खाया है...)
  10. 10
    पानी के गर्म होते ही आंच धीमी कर दें और बॅाल्स वाली कटोरी को कड़ाही में रखकर इसे 5 मिनट के लिए ढक दें.
  11. 11
    तय समय के बाद स्टीम्ड वेजिटेबल बॅाल्स तैयार मिलेंगे. (आलू की रंगीन कचौड़ी)
  12. 12
    स्टीम्ड वेजिटेबल बॅाल्स को सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो गार्लिक चटनी के साथ सर्व करें.
#vegetables #onion #potato #cauliflower #carrot #green chilli #vegetable balls #steamed balls #indian kitchen #indian recipe #garam masala #flour #steamed vegetable balls indian snacks pakwangali recipe hindi #healthy #less oily #easy to make #kebab #crunc
View Full Version