स्टीम्ड वेजिटेबल बॅाल्स

स्टीम्ड वेजिटेबल बॅाल्स

फ्राइड वेजिटेबल बॅाल्स तो आपने बेशक बनाएं ही होंगे, अब इन्हें स्टीम कर बनाएं एक हेल्दी स्नैक्स ...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मैदा
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 कप बारीक कटे हुए आलू
  • 1 कप बारीक कटा हुआ फूलगोभी
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ गाजर
  • 4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, पानी आवश्यकतानुसार, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदे में थोड़ा सा नमक, तेल और पानी डालकर गूंद लें.
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें. (क्रंची आलू बॅाल्स)
- अब इसमें आलू, फूलगोभी, गाजर, नमक मिलाएं और कड़छी से चलाते हुए फ्राई कर लें.
- जब सभी सब्जियां सॅाफ्ट हो जाएं तब इसमें गरम मसाला मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें. (दही वाली आलू ब्रेड)
- मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें. (उत्तराखंड का आलू दाल पकौड़ा)
- इसी बीच गूंदे हुए मैदे की लोइयां तोड़कर इसकी रोटियां बेल लें. 
- मिश्रण के ठंडे होते ही इसे रोटियों के बीचों बीच रखकर इनके बॅाल्स बनाएं और एक कटोरी में रखते जाएं. ध्यान रहे कि कटोरी को हल्का चिकना जरूर कर लें. (पेश है लजीज लोबिया वड़ा...)
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में 1 से 2 कप पानी गर्म करने के लिए रखें. (क्या कभी आलू पिज्जा खाया है...)
- पानी के गर्म होते ही आंच धीमी कर दें और बॅाल्स वाली कटोरी को कड़ाही में रखकर इसे 5 मिनट के लिए ढक दें.
- तय समय के बाद स्टीम्ड वेजिटेबल बॅाल्स तैयार मिलेंगे. (आलू की रंगीन कचौड़ी)
- स्टीम्ड वेजिटेबल बॅाल्स को सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो गार्लिक चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.1 (14 ratings)
3.1 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्टीम्ड वेजिटेबल बॅाल्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes