Full Version →

स्वीट पोटैटो पफ

स्‍नैक्‍स वेज

स्वीट पोटैटो पफ शाम के लिए शानदार स्नैक्स है जिसे बच्चे काफी पसंद करेंगे.इसे आप आसानी से बना सकते हैं. जानिए क्या इसकी विधि...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में थोड़ा पानी, नमक और स्वीट पोटैटो डालकर उबाल लें.
  2. 2
    जब यह उबल जाए इसे बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने के बाद मैश कर लें. (जीरा बिस्किट)
  3. 3
    अब मिक्स वेजिटेबल को 1/4 कप पानी में नमक डाल कर उबाल लें. उबालने के बाद इसे एक तरफ रख लें.
  4. 4
    इसके बाद एक कड़ाही में धीमी आंच पर 3 छोटी चम्मच तेल गरम करें.
  5. 5
    तेल में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.(मसाला बिस्किट)
  6. 6
    भूनने के बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट मिला कर 1 मिनट तक फ्राई करें.
  7. 7
    तय समय के बाद इसमें टमाटर मिलाकर 2 मिनट तक भूनें.
  8. 8
    तय समय के बाद इसमें धनिया और हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फ्राई करें.
  9. 9
    मसाले को तब तक फ्राई करें जब तक यह पूरी तरह से भुन न जाए.
  10. 10
    जब यह फ्राई हो जाए, आंच बंद करके इसे ठंडा होने दें.
  11. 11
    ठंडा होने पर भुने हुए प्याज टमाटर को मिक्स जार में डाल कर पीस लें.
  12. 12
    अब एक कड़ाही में 1 छोटी चम्मच तेल गरम करें. (ब्लूबेरी पाइस)
  13. 13
    इसमें स्वीट पोटैटो, पकी हुई सब्जी और प्याज टमाटर पेस्ट डाल कर अच्छे से भून लें.
  14. 14
    इसे तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए.
  15. 15
    पकने के बाद इसमें धनियापत्ती मिलाकर आंच बंद कर दें.
  16. 16
    पेस्ट्री शीट को अपने हिसाब से काटें.
  17. 17
    काटने के बाद हर पीस में मसाला भरें और फोल्ड कर लें.
  18. 18
    डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट कर लें. अब तैयार पफ्स को 15 से 20 मिनट तक ओवन रखकर बेक कर लें.
  19. 19
    तय समय के बाद इसे ओवन से निकाल लें.- ठंडा होने के बाद बच्चे, बड़े सभी को सर्व करें.(माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं कढ़ी...)
  20. 20
    image: teste.com.au
#Sweet Potato Puffs #Puffs #Recipe #hindi recipe #Sweet Potato recipe #indian cuisine #food #snackes food #kids food #microwave oven food
View Full Version