Full Version →

उड़द दाल डोसा

स्‍नैक्‍स वेज

डोसा भी अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. यहां हम आपको बता रहे हैं उड़द दाल से डोसा बनाने का तरीका. तो जल्दी से जानें और बनाएं... 

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
521 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    उड़द दाल को धोकर रातभर या 6 से 7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. इसी तरह चावल को भी भिगोएं.
  2. 2
    फिर दाल और चावल का पानी निकाल दें. इसके बाद चावल और दाल में 2 चम्मच पानी डालकर मिक्सर में अलग-अलग पीसकर इनका पेस्ट बना लें.
  3. 3
    अब एक बर्तन में दोनों पेस्ट एक साथ मिलाकर एक चम्मच से फेंटते हुए अच्छी तरह मिक्स कर लें. फिर इस मिश्रण में खमीर उठने के लिए 9 से 10 घंटे तक किचन में ही रखा रहने दें.
  4. 4
    जब मिक्सचर में खमीर आ जाए, तो इसमें बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं. यदि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा है, तो इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर एक चम्मच से फेंट लें और10 मिनट के लिए रख दें.
  5. 5
    इसके बाद गैस पर एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें. फिर पूरे तवे पर तेल डालकर उसे चिकना कर लें और एक बड़े चम्मच में दाल-चावल का पेस्ट लेकर तवे पर डालें. मिश्रण को चम्मच से गोल घुमाते हुए डोसे का
  6. 6
    आकार दें.
  7. 7
    डोसा तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी थोड़ा सेक लें. इसी तरह पूरे पेस्ट के डोसे बनाकर तैयार कर लें.
  8. 8
    तैयार है गर्मागर्म उड़द दाल डोसा. इसे फोल्ड करके सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें.
  9. 9
    ध्यान दें - उड़द दाल डोसा बनाने का पेस्ट बाजार में बना-बनाया भी मिलता है. यह डोसा बनाने के लिए आप उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
#dosa #urad dal dosa #rice #south indian cuisine
View Full Version