Full Version →

ऐसे बनाइए उड़द दाल बोंडा

स्‍नैक्‍स वेज

उड़द दाल का इस्तेमाल दाल के अलावा कई चीजें बनाने में किया जाता है. इससे बना बोंडा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार लगता है. 

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से धोकर लगभग 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    तय समय के बाद पानी निथारकर दाल को ग्राइंडर जार में अच्छे से पीस लें.
  3. 3
    पीसते समय दाल में नमक भी मिला दें. एक जरूरत महसूस हो तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं.   
  4. 4
    दाल को इतने अच्छे से ब्लेंड करें कि इसका अच्छा फूला पेस्ट तैयार हो जाए. बैटर गाढ़ा ही रखें.
  5. 5
    अब बैटर में तेल छोड़कर बाकी की सारी सामग्री मिला दें.   
  6. 6
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  7. 7
    तेल के गरम होते ही एक चम्मच से बैटर लेकर तेल में डालते जाएं. एक बार में आप 3-4 बोंडा बना सकते हैं.
  8. 8
    इसी तरह से आप बैटर डालते हुए सारे बोंडे सुनहरे होने तक तल लें.
  9. 9
    तैयार है उड़द दाल बोंडा. चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.  
#urad dal bonda tasty and delicious snacks recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #urad dal bonda
View Full Version