ऐसे बनाइए उड़द दाल बोंडा

ऐसे बनाइए उड़द दाल बोंडा

उड़द दाल का इस्तेमाल दाल के अलावा कई चीजें बनाने में किया जाता है. इससे बना बोंडा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार लगता है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप उड़द दाल
  • 2-3 टेबलस्पून चावल का आटा
  • 4-5 करी पत्ता, चुटकीभर हींग
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टीस्पून अदरक बारीक कटा हुआ
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से धोकर लगभग 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद पानी निथारकर दाल को ग्राइंडर जार में अच्छे से पीस लें.
- पीसते समय दाल में नमक भी मिला दें. एक जरूरत महसूस हो तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं.   
- दाल को इतने अच्छे से ब्लेंड करें कि इसका अच्छा फूला पेस्ट तैयार हो जाए. बैटर गाढ़ा ही रखें.
- अब बैटर में तेल छोड़कर बाकी की सारी सामग्री मिला दें.   
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही एक चम्मच से बैटर लेकर तेल में डालते जाएं. एक बार में आप 3-4 बोंडा बना सकते हैं.
- इसी तरह से आप बैटर डालते हुए सारे बोंडे सुनहरे होने तक तल लें.
- तैयार है उड़द दाल बोंडा. चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.  
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (7 ratings)
4.3 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए उड़द दाल बोंडा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप उड़द दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes