Full Version →

वड़ा पाव

स्‍नैक्‍स वेज

मुंबई के स्ट्रीट फूड में वड़ा पाव का टेस्ट बेहद पसंद किया जाता है. इस रेसिपी की मदद से अब आप खुद बनाकर चखें यह पसंदीदा जायका.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
308 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलू कद्दूकस कर लें.
  2. 2
    अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
  3. 3
    गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई का तड़ाका लगाएं. अब हरी मिर्च का पेस्ट डालें.
  4. 4
    इसके बाद कड़ाही में आलू, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. इसे एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  5. 5
    अब आलू में धनिया पत्ते और नींबू रस डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
  6. 6
    एक बर्तन में बेसन छानें. इसमें थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  7. 7
    इसके बाद आलू के मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल बना लें.
  8. 8
    गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. आलू के बॉल्स को बेसन के घोल में डुबोकर निकालें, फिर इसे तेल में डालकर मध्यम आंच पर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
  9. 9
    इसी तरह सारे आलू वड़े तलकर प्लेट में निकाल लें.
  10. 10
    गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. पाव में बीच से कट लगाएं और तवे पर थोड़ा तेल डालकर पाव को चारों तरफ से सेंक लें.
  11. 11
    इसके बाद पाव के बीच में आलू वड़ा रखें. तैयार है मुंबई स्पेशल वड़ा पाव इसे चटनी, सॉस व तली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व करें.
#vada pav recipe #vada pav #vada pav recipe in hindi #how to make vada pav #easy recipe of vada pav
View Full Version