ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 उबले आलू
- 6 पाव, एक कप बेसन
- 2 हरी मिर्च, अदरक एक इंच का टुकड़ा, बारीक कटे धनिया पत्ते, लहसुन की 4 कलियां
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच राई, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, तेल
विधि
- अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई का तड़ाका लगाएं. अब हरी मिर्च का पेस्ट डालें.
- इसके बाद कड़ाही में आलू, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. इसे एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- अब आलू में धनिया पत्ते और नींबू रस डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- एक बर्तन में बेसन छानें. इसमें थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- इसके बाद आलू के मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल बना लें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. आलू के बॉल्स को बेसन के घोल में डुबोकर निकालें, फिर इसे तेल में डालकर मध्यम आंच पर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
- इसी तरह सारे आलू वड़े तलकर प्लेट में निकाल लें.
- गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. पाव में बीच से कट लगाएं और तवे पर थोड़ा तेल डालकर पाव को चारों तरफ से सेंक लें.
- इसके बाद पाव के बीच में आलू वड़ा रखें. तैयार है मुंबई स्पेशल वड़ा पाव इसे चटनी, सॉस व तली हुई हरी मिर्च के साथ सर्व करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वड़ा पाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 उबले आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे पहले 2 उबले आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
वड़ा पाव बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह वड़ा पाव रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
वड़ा पाव बनाने के लिए 2 उबले आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, वड़ा पाव को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
वड़ा पाव का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
वड़ा पाव एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT