Full Version →

वेज मोमोज

स्‍नैक्‍स वेज

मोमोज को घर पर बनाना भी आसान है. यह रेसिपी देखें और आसानी से बनाएं...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
4265 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में मैदा छान लें फिर इसे पानी से नर्म गूंदकर एक घंटे के लिए ढककर रख दें.
  2. 2
    मोमोज का भरावन (स्टफिंग) बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें इसमें प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें.
  3. 3
    इसके बाद कड़ाही में सारी सब्जियां, टोफू या पनीर, कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सॉस, नमक और हरा धनिया चलाकर मिलाएं. इसे 2 मिनट तक फ्राई होने दें. भरावन तैयार है.
  4. 4
    अब मैदे की गोल लोई बना कर सूखे मैदे में लपेटकर छोटी-छोटी पतली पूरी बेल लें.
  5. 5
    फिर पूरियों पर मोमोज का भरावन रखें और मोड़ कर पूरी बंद कर दें. ऐसे ही सारे मोमोज भरकर तैयार कर लें.
  6. 6
    इन्हें पकाने के लिए मोमोज का भाप वाला बर्तन लें. सबसे नीचे वाले बर्तन में आधे से ज्यादा पानी भरकर गैस पर गर्म करें फिर ऊपर वाले जालीनुमा बर्तनों में मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर लगाकर सेट करें. ढककर धीमी आंच पर भाप में 10 मिनट तक मोमोज पकाएं.
  7. 7
    अगर मोमोज पकाने वाला बर्तन नहीं है, तो एक बर्तन में पानी गर्म करें और चावल छानने वाली छलनी में मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर ऐसे सेट करें कि छलनी में बिलकुल पानी न आए. फिर 10 मिनट तक इन्हें ढककर धीमी आंच पर भाप में पकाएं.
  8. 8
    गर्मागर्म वेज मोमोज तैयार हैं. इन्हें लाल मिर्च की चटनी और मयोनीज के साथ खाएं.
#veg momos #momos #vegetable
View Full Version