ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 100 ग्राम मैदा, बारीक कटा एक प्याज, बारीक कटी 4 से 5 लहसुन की कलियां, बारीक कटी एक शिमला मिर्च, बारीक कटी एक कप बंदगोभी, आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर, आधा कप टोफू या पनीर (चूरा)
- 2 बड़े चम्मच तिल का तेल
- 1/4 चम्मच पिसी काली मिर्च
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च, बारीक कटी एक हरी मिर्च, एक बड़ा चम्मच कद्दूकस किया अदरक, एक बड़ा चम्मच सिरका (विनेगर)
- 1 टेबल स्पून सोया सॉस
- 2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- मोमोज का भरावन (स्टफिंग) बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें इसमें प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें.
- इसके बाद कड़ाही में सारी सब्जियां, टोफू या पनीर, कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सॉस, नमक और हरा धनिया चलाकर मिलाएं. इसे 2 मिनट तक फ्राई होने दें. भरावन तैयार है.
- अब मैदे की गोल लोई बना कर सूखे मैदे में लपेटकर छोटी-छोटी पतली पूरी बेल लें.
- फिर पूरियों पर मोमोज का भरावन रखें और मोड़ कर पूरी बंद कर दें. ऐसे ही सारे मोमोज भरकर तैयार कर लें.
- इन्हें पकाने के लिए मोमोज का भाप वाला बर्तन लें. सबसे नीचे वाले बर्तन में आधे से ज्यादा पानी भरकर गैस पर गर्म करें फिर ऊपर वाले जालीनुमा बर्तनों में मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर लगाकर सेट करें. ढककर धीमी आंच पर भाप में 10 मिनट तक मोमोज पकाएं.
- अगर मोमोज पकाने वाला बर्तन नहीं है, तो एक बर्तन में पानी गर्म करें और चावल छानने वाली छलनी में मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर ऐसे सेट करें कि छलनी में बिलकुल पानी न आए. फिर 10 मिनट तक इन्हें ढककर धीमी आंच पर भाप में पकाएं.
- गर्मागर्म वेज मोमोज तैयार हैं. इन्हें लाल मिर्च की चटनी और मयोनीज के साथ खाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वेज मोमोज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम मैदा, बारीक कटा एक प्याज, बारीक कटी 4 से 5 लहसुन की कलियां, बारीक कटी एक शिमला मिर्च, बारीक कटी एक कप बंदगोभी, आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर, आधा कप टोफू या पनीर (चूरा) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
वेज मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम मैदा, बारीक कटा एक प्याज, बारीक कटी 4 से 5 लहसुन की कलियां, बारीक कटी एक शिमला मिर्च, बारीक कटी एक कप बंदगोभी, आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर, आधा कप टोफू या पनीर (चूरा) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
वेज मोमोज बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह वेज मोमोज रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
वेज मोमोज बनाने के लिए 100 ग्राम मैदा, बारीक कटा एक प्याज, बारीक कटी 4 से 5 लहसुन की कलियां, बारीक कटी एक शिमला मिर्च, बारीक कटी एक कप बंदगोभी, आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर, आधा कप टोफू या पनीर (चूरा) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, वेज मोमोज को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
वेज मोमोज का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
वेज मोमोज एक लोकप्रिय चाइनीज़ वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT