Full Version →

ऐसे बनाएं वेजिटेबल मंचूरियन

स्‍नैक्‍स वेज

चाइनीज खाने का मन है पर बाहर जाने का समय नहीं तो उदास होने की भी बात नहीं. अब आप घर पर ही बना सकते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल में वेज मंचूरियन. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. 

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    धीमी आंच में एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर उबलने के लिए रख दें. उबलते पानी में पत्तागोभी, गाजर, और शिमला मिर्च डालकर कुछ देर के लिए उबाल लें, ध्यान रहे सब्जियां नर्म न हो.
  2. 2
    सब्जियों के ठंडा होने के बाद उसका पानी निकल लें और सब्जियों का पानी मंचूरियन सॉस के लिए निकाल कर अलग रख दें.
  3. 3
    अब 4 से 5 चम्मच कॉर्न फ्लोर में हल्की उबाली हुई सब्जियां, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस, अजीनोमोटो और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  4. 4
    फिर हाथ में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं.
  5. 5
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  6. 6
    तेल के गर्म होते ही एक मंचूरियन बॉल्स डालकर फ्राई करें.
  7. 7
    अब मंचूरियन सॉस बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करके तेल में अदरक, हरी मिर्च, प्याज और लहसुन डालकर भूनें.
  8. 8
    प्याज, मिर्च भुन जाए तो इसमें सोया सॉस, टोमैटो सॉस, डालकर पकाएं.
  9. 9
    एक कटोरे में 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर को डालकर सब्जियों का पानी मिलाकर घोलें, घोल में गुठलियां न पड़ने दें और घोल को प्याज, मिर्च के मसाले में डालकर उबाल आने तक पकाएं.
  10. 10
    अब घोल में चिल्ली सॉस, शक्कर, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डालकर उबाल आने के बाद धीमी गैस पर 5 मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    फिर मंचूरियन बॉल्स को मंचूरियन सॉस में डालकर मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार है वेज मंचूरियन. बारीक कटी हरी प्याज से गार्निश कर फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ सर्व करें.
#vegetable manchurian #vegetable manchurian recipe #vegetable manchurian recipe easy #recipe of vegetable manchurian #vegetable manchurian recipe in hindi #how to make vegetable manchurian #how to make vegetable manchurian at home #vegetable manchurian kai
View Full Version