ऐसे बनाएं वेजिटेबल मंचूरियन

ऐसे बनाएं वेजिटेबल मंचूरियन

चाइनीज खाने का मन है पर बाहर जाने का समय नहीं तो उदास होने की भी बात नहीं. अब आप घर पर ही बना सकते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल में वेज मंचूरियन. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बारीक कटी पत्तागोभी
  • 1 कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1  शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 से 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 4 से 5 कली लहसुन की बारीक कटी  , चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
  • 6 से 7 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 2 चम्मच सोया सॉस
  • 2 बड़े चम्मच टमाटो सॉस, चिल्ली सॉस स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच विनेगर(सिरका)
  • 4 चुटकी अजीनोमोटो, बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ, आधी छोटी चम्मच शक्कर
  • स्वादानुसार नमक, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर उबलने के लिए रख दें. उबलते पानी में पत्तागोभी, गाजर, और शिमला मिर्च डालकर कुछ देर के लिए उबाल लें, ध्यान रहे सब्जियां नर्म न हो.
- सब्जियों के ठंडा होने के बाद उसका पानी निकल लें और सब्जियों का पानी मंचूरियन सॉस के लिए निकाल कर अलग रख दें.
- अब 4 से 5 चम्मच कॉर्न फ्लोर में हल्की उबाली हुई सब्जियां, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस, अजीनोमोटो और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- फिर हाथ में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं.


- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही एक मंचूरियन बॉल्स डालकर फ्राई करें.
- अब मंचूरियन सॉस बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करके तेल में अदरक, हरी मिर्च, प्याज और लहसुन डालकर भूनें.
- प्याज, मिर्च भुन जाए तो इसमें सोया सॉस, टोमैटो सॉस, डालकर पकाएं.
- एक कटोरे में 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर को डालकर सब्जियों का पानी मिलाकर घोलें, घोल में गुठलियां न पड़ने दें और घोल को प्याज, मिर्च के मसाले में डालकर उबाल आने तक पकाएं.


- अब घोल में चिल्ली सॉस, शक्कर, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डालकर उबाल आने के बाद धीमी गैस पर 5 मिनट तक पकाएं.
- फिर मंचूरियन बॉल्स को मंचूरियन सॉस में डालकर मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है वेज मंचूरियन. बारीक कटी हरी प्याज से गार्निश कर फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (7 ratings)
4 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं वेजिटेबल मंचूरियन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बारीक कटी पत्तागोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes